Nature Nature

उपभोक्ता सप्ताह के तहत संभाग स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 19 मार्च, बीकानेर, 19 मार्च। संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी कार्यालय एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे उपभोक्ता सप्ताह की श्रृंखला में बुधवार को महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम ‘हॉलमार्किंग, गुणवत्ता एवं मापदंड’ थीम पर हुआ।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर के उपनिदेशक उदित अग्रवाल मूख्य अतिथि रहे। उन्होंने हॉलमार्किंग के विषय में जानकारी दी। उन्होंने सोना व चांदी के आभूषणों की खरीदने पर खरीद बिल लेने के साथ अन्य सावधानियां बरतने को कहा।
संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 2 ग्राम से ज्यादा वजन के आभूषण पर हॉलमार्किंग अनिवार्य है। शहर में हॉलमार्किंग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु केन्द्र स्थापित है। साथ ही उन्होंने उपभोक्ता हेल्पलाईन नंबर एवं बीआईएस केयर मोबाईल अप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी।
हॉलमार्किंग सेंटर के प्रतिनिधि श्याम, महावीर सोनी व विक्रम सोनी ने हॉलमार्किंग के संबंध में बताया कि शहर में वर्तमान में लगभग सभी स्वर्ण आभुषण व्यापारियों के पास हॉलमार्किंग किए हुए स्वर्ण/चांदी के आभूषण विक्रय हो रहे हैं। हॉलमार्किंग करवाने का शुल्क मात्र 45 रुपए प्रति आभूषण ही है।
कार्यक्रम में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष योगेश पालीवाल, सीसीआई अध्यक्ष श्रेयांस बैद देहात सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रवि पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम में प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अजय कोशिक, प्रवर्तन निरीक्षक राहुल गुलानी, कनि. सहायक नरेश प्रजापत, निर्मल छींपा, जितेन्द्र सिंह सोढ़ा, नरसिंह दास व्यास, मुमताज शेख, कैलाश आचार्य, धनसुख आचार्य, निर्मला चौहान, आशा स्वामी, राशन डिलर संघ के अध्यक्ष मनोज गहलोत सहित अन्य राशन डीलर एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights