Nature Nature

क्या आप भी लगाना चाहते हैं छायादार व फलदार पौधे, निःशुल्क प्राप्त करें, पढ़े पूरी ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 4 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की पर्यावरण व जीव प्रेमी अग्रणी संस्था आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति इस वर्ष भी वृहद स्तर पर पौध वितरण कार्यक्रम जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट कोलकाता के आर्थिक सहयोग से करने जा रही है। जिसमें श्रम सहयोगी संस्था के तौर पर जैन युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के युवा भी साथ रहेंगे।

इस कार्यक्रम के तहत छायादार व फलदार पौधों की करीब 31 किस्मों के करीब 6 हजार पौधे तो यार्ड में उपलब्ध है जो की पुष्कर, सरदारशहर व श्रीडूंगरगढ़ की नर्सरियों से उन्नत किस्म के क्रय किये गए है। इनको अब प्रति व्यक्ति दो पेड़ व सार्वजनिक स्थानों जिनमें मंदिर, स्कूल, पार्कों व शमशान के लिए 11 पौधे श्रीडूंगरगढ़ शहरी व ग्रामीण अंचल के लिए दिए जायेंगे। इस कार्यक्रम के लिए समिति सेवादार व परिषद के युवा पिछले कई दिनों से लगे हुए है व इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए संयोजक रमेश राजपुरोहित व सह संयोजक विक्रम मालू को नियुक्त किया गया है। सेवार्थ पौधशाला के लिए स्थान शुभकरण सुमेरमल पुगलिया ने अपना हाई स्कूल रोड़ का प्लॉट उपलब्ध करवाया है। वहीं से सुबह 6 बजे से 10 बजे तक व शाम 5 बजे से 07:30 बजे तक पौध उपलब्धता तक संकल्प पत्र भरवाकर किया जाएगा।

समाचार गढ़ भी अपने पाठकों से अपील करता है कि सभी इस पर्यावरण को बचाने की मुहिम में सहयोग कर पौधरोपण कर वृक्ष बनाने तक का संकल्प जरूर लेवें। संस्था सदस्यों ने बताया कि पौधे लगाने वाले दो वर्ष उनकी सुरक्षा व संरक्षण कर वृक्ष बना देंगे उनको पारितोषिक के तौर पर उनकी मांग के 5-5 उन्नत किस्म के पौधे सर्वे के पश्चात देने के प्रयास किये जाएंगे।

Related Posts

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार दूसरे दिन दिखाई दिया। गुरुवार के कारोबारी सत्र में शुरुआती तेजी…

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights