Nature Nature

भादू के नेतृत्व में डोटासरा का हुआ जोरदार स्वागत

Nature

समाचार-गढ़, 5 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा आज कांग्रेस मय नज़र आया। यहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे तो सबसे पहले गुसाईसर बड़ा में उनका स्वागत किया गया। वहां से वे कालू रोड होते हुए श्री डूंगरगढ़ के हाई स्कूल रोड पर मूलाराम भादू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का बुके, साफ़ा व 51 किलो की माला से स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव से आए हुए कार्यकर्ता मौजूद रहे और जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाते हुए नजर आए। इस दौरान डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई के नाम से सबको डरा रही है और इनको गलत तरीके से उपयोग में ले रही है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए अनेक योजनाएं लागू की है और इन योजनाओं को चालू रखने के लिए फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी जरूरी है उन्होंने अभी से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जुट जाने की बात कही। इस दौरान चेतनराम सियाग, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, राजेन्द्र मूंड, नारायनण नाथ, अन्नाराम बाना, मदनगोपाल मेघवाल, मोहनलाल भादू , तोलाराम सियाग, राजाराम धारणिया, रामेश्वर जाखड़, बेगाराम सियाग, सहीराम भादू, लूणाराम जाखड़, हाजी मोहम्मद, भागीरथ मेघवाल, पन्नाराम मेघवाल, चांदराम दुसाद, अमरचंद मेघवाल, धर्माराम बगड़ावा, मेघनाथ मंडा, जियाराम जाखड़, महबूब तेली, इरशाद भाटी, मुमताज, रामकुमार धारणिया, हड़मान नाथ सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights