Nature Nature

अनेक कार्यक्रमों के साथ सेसोमूं स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 22 अप्रैल, 2022। सेसोमूं स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कक्षा नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, नृत्य का आयोजन किया कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय ने कस्बे में रैली तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। छात्रों ने पूरे उत्साह से पृथ्वी, पेड़-पौधे, पानी तथा पौलीथीन आदि के नारों से कस्बे को गुंजायमान कर दिया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी शिशराम कुलहरी, लॉयन महावीर माली, भारत संचार निगम लिमिटेड के उपमंडल अधिकारी शिव प्रताप सिंह एवं स्कूल प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। रैली द्वारा घूमचक्कर होते हुए मैन बाजर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया यह नाटक मैन बाजार में चार अलग-अलग स्थान पर किया गया जिससे कस्बे नागरिकों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी शिशराम कुलहरी ने बताया कि वर्तमान के प्राकृतिक संकट को देखते हुए इस तरह के पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रम आज की आवश्यकता है। स्कूल संस्थापक श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने अपने संदेश में बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से छात्रों में प्रकृति के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है। रैली में कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों में रेल सर्घष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू, लॉयन भैरूदान मोहता, विरेन्द्र तंवर, समाजसेवी तोलाराम जाखड़, शिव स्वामी, रमेश जोशी, विष्णु दाधीच तथा इन्द्रचन्द तापड़ियां उपस्थित थे। प्रबंधन समिति के लॉयन महावीर माली, सुभाषचन्द्र शास्त्री, गिरधारीलाल जाखड़ ने छात्रों का उत्सार्वधन किया। रैली का संचालन डॉ. श्रीमती कृष्णा गहलोत किया। व्यवस्थापक रामनिवास चौधरी, घनश्याम गौड़, करणी सिंह बिदावत, रैली में स्कूल टीचिंग स्टाफ में फरीयाद अली काजी, अर्चना शर्मा, सरस्वती दीक्षित, बबीता सेक्संना, प्लास रॉय, बिरेश राजपुत, राजेन्द्र राजपुरोहित, राजेश कुमार, समीर पठान, सुरेश नाई, प्रशांत अग्रवाल तथा सेसोमूं कॉलेज स्टॉफ मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने उपस्थित सभी महानुभावओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights