Nature Nature

रोजगार सहायता शिविर आयोजितः नियुक्ति पत्र पाकर झूमे युवा

Nature


दो हजार युवाओं की रही भागीदारी, 424 युवाओं का हुआ प्रथमिक चयन

समाचार गढ़, बीकानेर, 21 मार्च। जिला प्रशासन के तत्वावधान में उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर द्वारा शुक्रवार को स्थानीय राजकीय एम.एम. ग्राउंड में एक रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान 424 युवाओं का रोजगार हेतु प्राथमिक चयन किया गया जिसमें से 15 युवाओं को मौके पर ही बारह हजार रुपए प्रतिमाह से लेकर साढे तीन लाख रुपए प्रतिवर्ष पैकेज तक के ऑफर लेटर दिए गए।

शिविर में निजी क्षेत्र के 23 नियोक्ताओ ने भाग लिया। वहीं राज्य सरकार के 10 विभिन्न विभागों द्वारा 234 आशार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 231 युवाओं को प्रशिक्षण योजनाओं तथा 16 युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में लगभग दो हजार लोगों की भागीदारी रही जिनमें से 671 बेरोजगार आशार्थी रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण योजनाओं से लाभान्वित हुए । मौके पर ही नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। शिविर के दौरान पहली बार एयरफोर्स की स्टॉल लगाई गई। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी इस दौरान की गई।

शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक नीरज कुमार, श्रीमती सुमन छाजेड़, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, नाबार्ड के डीडीएम राजेश तांबी, रोजगार अधिकारी चौधरी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों द्वारा युवाओ को ऑफर लेटर दिए गए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 3 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री पालनहार और 2 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के स्वीकृति पत्र दिए गए। वहीं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत चेक वितरित किए गए तथा बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही बेटी किट का वितरण किया गया।

आरएसएलडीसी द्वारा कौशल आधारित विभिन्न प्रशिक्षणों के लिए 70 युवाओं का चयन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों आधारित साहित्य का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर मिले। सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। वहीं निजी क्षेत्र के लिए ऐसे शिविर और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights