Nature Nature

खेत में घुसकर मचाया उत्पात: माँ-बेटों सहित परिवार पर हमला, तोड़फोड़, गहने और नकदी लूटने का आरोप

Nature

खेत में घुसकर मचाया उत्पात: माँ-बेटों सहित परिवार पर हमला, तोड़फोड़, गहने और नकदी लूटने का आरोप

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 4 जुलाई 2025।
गांव धनेरू की रोही में स्थित एक खेत में अचानक हुए हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ढाणी में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी व गहने लूटने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में महिला सहित एक ही परिवार के कई सदस्यों को नामजद किया गया है।

थाना श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बेरासर (बीदासर) निवासी तोलाराम पुत्र सुगनाराम जाट की ओर से दर्ज करवाया गया है। तोलाराम ने बताया कि उसने धनेरू रोही में खसरा नंबर 246, कुल 14 बीघा 2 बिस्वा कृषि भूमि खरीदी हुई है और उस पर उसका काश्त और कब्जा है।

तोलाराम के अनुसार, वह 26 मई को शाम 7 बजे अपने खेत पर गया था, तभी आरोपी करणीदान, लीलाधर पुत्र नागरमल महाजन, रामेश्वरी पत्नी नागरमल, करणीदान की पत्नी और दो पुत्रियां उसके खेत में घुस आए। उन्होंने खेत में जमकर तोड़फोड़ की और तोलाराम के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान तोलाराम की पत्नी के गले से दो सोने के मादलिये छीन लिए गए और तोलाराम की जेब से 2500 रुपए भी लूट लिए गए। पीड़ित का कहना है कि ढाणी में भी आरोपियों ने मारपीट की और भय का माहौल बना दिया। शिकायत के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंपी है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की तहकीकात कर रही है।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights