Nature Nature

बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

Nature

जिले में अब पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी गति

बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

समाचार गढ़, बीकानेर, 18 जुलाई। जिले में पंच गौरव कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए बीकानेर भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव कार्यक्रम क्रियान्वयन की जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के तहत जिले में एक उत्पाद के रूप में बीकानेरी नमकीन, एक उपज के रूप में मोठ, एक वनस्पति के रूप में रोहिड़ा, एक खेल के रूप में तीरंदाजी तथा एक पर्यटन स्थल के रूप में करणी माता मंदिर का चयन किया गया है। यह पंच गौरव, जिले को नई पहचान दिलाएं, इसे ध्यान रखते हुए जिले में सघन और सतत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

20-29 अगस्त तक बीकानेर तीरंदाजी टैलेंट हंट का आयोजन

जिला कलेक्टर ने बताया कि पंच गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत 20 से 29 अगस्त तक खेल विभाग की ओर से होने वाले जिला स्तरीय तीरंदाजी टैलेंट हंट के साथ होगी। इसके पहले दो दिन जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 7 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर इसका समापन होगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ जिले के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर तीरंदाजी रेंज बनाया जाना प्रस्तावित है। अंतरराष्ट्रीय नॉर्म्स के आधार पर तैयार होने वाली यह रेंज जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही अविलंब करने के लिए उन्होंने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए।

दो दिवसीय मोठ महोत्सव का होगा आयोजन

जिला कलेक्टर ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 21 और 22 अगस्त को मोठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, काजरी समेत कृषि से जुडे समस्त संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान किसानों को मोठ की विभिन्न किस्मों सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी और मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान मोठ से जुड़ी विभिन्न स्टॉल्स भी लगाई जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को इस संबंध में समस्त तैयारी अविलंब करने के निर्देश दिए।

दिसम्बर में ‘बीकानेरी भुजिया उत्सव’ का होगा आयोजन

जिला कलेक्टर ने बताया कि बीकानेरी भुजिया उत्सव भी बड़े स्तर पर मनाया जाना प्रस्तावित है। यह आयोजन बीकानेरी भुजिया निर्माताओं और व्यापारियों के सहयोग से किया जाएगा।
इस दौरान बीकानेरी भुजिया बनाने, पैकेजिंग और विपणन का प्रायोगिक प्रदर्शन और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इसको लिए भुजिया व्यापारियों और निर्माताओं को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही भुजिया उद्योग से जुड़े संवाद भी होंगे। इसके लिए जिला उद्योग संघ की महाप्रबंधक तथा जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

फरवरी में होगा रोहिड़ा उत्सव

जिला कलेक्टर ने बताया कि पांच गौरव के महत्वपूर्ण बिंदु एक वनस्पति के तहत रोहिडा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फरवरी में आयोजित होने वाले वन मेले के दौरान ‘रोहिडा उत्सव’ का आयोजन किया जाए। वहीं अगले महीने होने वाले वन महोत्सव के दौरान भी रोहिड़ा को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां होंगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि वन विभाग द्वारा पब्लिक पार्क परिसर में रोहिडा इंटरप्रेटेशन सेंटर तथा नाल में बनने वाली राम वाटिका में ‘रोहिड़ा वाटिका’ विकसित की जाएगी। यह आने वाले समय में रोहिड़ा के महत्त्व से आमजन को जागरूक करेगी।

प्रमुख मार्गों पर लगेंगे करणी माता मंदिर के साइनेज, होटलों में होगी फोटो और साहित्य

जिला कलेक्टर ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक पर्यटन स्थल के रूप में चयनित करणी माता मंदिर के साइनेज प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य मार्ग पर लगाए जाएंगे। वहीं जिले के होटल में पंच गौरव के फोटो और साहित्य रखा जाएगा। उन्होंने प्रसाद योजना के तहत मंदिर में साढ़े 22 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए की सभी विभागों द्वारा समस्त गतिविधियों का समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा इनमें अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में उप वन संरक्षक जी.वेंकेटेश, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी धर्मपाल खींचड़, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल, उद्यानिकी विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता पवन बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राम गोपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights