Nature Nature

900 से अधिक रोगियों की जांच व परामर्श, 9 विषय विशेषज्ञ चिकित्सक, शिविर में महिलाओं की हुई प्रशंसा

Nature

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 900 से अधिक रोगियों की जांच कर दिया परामर्श

समाचार-गढ़, 27 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालू बास स्थित महेश्वरी भवन में माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से आयोजित एकदिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन समाज की बालिका रिद्धि सोमानी द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में बीकानेर से आए 9 विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कस्बे सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 900 से अधिक रोगियों की जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया। रविवार को सुबह 10 से सांय 5 तक चले शिविर में महिला मंडल की सदस्याओं ने रोगियों का रजिस्ट्रेशन कर पर्चियां बनाने से लेकर बुजुर्ग और लाचार महिला पुरुषों को चिकित्सकों तक ले जाकर दिखाने सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं खुद ही संभाली। शिविर के दौरान मंडल महिलाओं के परिजनों सहित समाज के बुजुर्ग व प्रबुद्ध जनों ने महिलाओं द्वारा आगे बढ़कर चिकित्सा, शिक्षा व धर्म के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की इस दौरान बीकानेर से अतिथि रूप में पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार ने भी ग्रहणी महिलाओं द्वारा अपने कार्यक्षेत्र से आगे बढ़कर समाज सेवा में भागीदारी को महिला सशक्तिकरण के लिए शुभ संकेत बताया। इस अवसर पर समाज की अन्य बुजुर्ग महिलाओं द्वारा डॉक्टर अबरार पंवार सहित सभी विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। शिविर में डॉ गौरव गोम्बर, डॉ जीएस विजय, डॉ विकास पारीक, डॉ मदनगोपाल भट्टड़, डॉ मीनाक्षी गोबर, डॉ निष्ठा अग्रवाल, डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ रूचिर व डॉ प्रमोद नारंग ने अपनी सेवाएं दी।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights