Nature Nature

काश्तकार को हिस्सा देने से किया मना, पाँति के बदले दी गाली, अब पुलिस के पास पहुंचा मामला

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी संपत्ति देवी पत्नी संतोष कुमार मेघवाल ने लिखमादेसर निवासी नरेशनाथ उसकी पत्नी राधा व माँ सरदारीदेवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि लिखमादेसर जाने वाले मार्ग में आरोपी का खेत है, जिसमें टयूबवैल है और उसने मूंगफली की 25 प्रतिशत हिस्सा पांति के हिसाब से काश्त पर लिया था। परिवादिया परिवार सहित खेत में ढाणी बनाकर रहती थी व 30 बीघा भूमि पर मूंगफली उत्पादन किया। उसने पुलिस को बताया कि मूंगफली निकालने के बाद आरोपियों के मन में खोट आ गया और 4 दिसंबर 2023 को उसने हिस्सा पांति देने से मना कर दिया। आरोपियों ने लड़ाई झगड़ा करते हुए जातिसूचक गालियां दी और धक्का मुक्की कर परिवार सहित खेत से निकाल दिया। 31 दिसंबर 2023 को सुबह 10 बजे वह अपने पति के साथ खेत में काम करने लगे। दोपहर 2.30 बजे तीनों आरोपी आए व एकराय होकर लाठियों से मारपीट करते हुए पांति नहीं देने की बात कहते हुए खेत से निकाल दिया। जब वह पति के साथ अपने गांव जा रही थी तो आरोपी बोलेरो में सीताणा जोहड़ के पास पहुंचा और बदसलुकी करते हुए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights