Nature Nature

किसान चौपाल यात्रा में बड़ी संख्या में जुट रहे किसान, जाखड़ को मिल रहा अपार समर्थन

Nature

समाचार-गढ़, 6 सितम्बर 2023। भारतीय किसान संघ के बैनर तले व किसान नेता तोलाराम जाखड़ के नेतृत्व में किसान ग्राम चौपाल यात्रा जारी है। इस यात्रा में गांवों में जाखड़ को अपार समर्थन मिल रहा है। गांवों में बड़ी संख्या में किसान चौपाल में पहुँच रहे हैं। आज 10वें दिन ये यात्रा सिंधु, किरतासर, मोरखाणा, सोवा, गजरूपदेसर, बनिया जयसिंहदेसर कलियां आदि गांवों में पहुँची। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया की गांवो में पीने के पानी की भी बहुत बड़ी समस्या है और कहीं पर किसानों को ट्रांसफार्मर भी नहीं मिल रहा जिससे किसान वर्ग आक्रोशित हैं और भारतीय किसान संघ के प्रति जुड़ने के लिए आतुर हैं। अब इन मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ अधिकारी वर्ग को सचेत करेगा व जल्दी से जल्दी समाधान करने पर मजबूर करेगा। जाखड़ ने बताया की किसान भगवान का रूप हैं और किसान के बिना देश का विकास हो पाना न के बराबर हैं इसलिए सरकारें सम्भल जाए और किसानों से झूठे वादे ना करके धरातल पर काम करें। क्योंकि जिस दिन किसान वर्ग नाराज हो गया उस दिन इन सरकारों का नामों निशान मिट जायेगा। आज की सभाओं में भारतीय किसान संघ के नोखा तहसील अध्यक्ष बजरंगलाल शर्मा, किशन लाल, भैराराम, अजीत सिंह, मालाराम, सुरेश, नानूराम, अनिल, लालूराम, राकेश, ईश्वर राम, रामप्रताप आदि साथ रहे।

  • Related Posts

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026, बीकानेर। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली कोलकाता की संस्था विचार मंच द्वारा वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कारों…

    सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। शुक्रवार सुबह शेयर बाजार की शुरुआत निराशाजनक रही और खुलते ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख कंपनियों के बड़े-बड़े स्टॉक्स धड़ाम से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    अमेरिका की छूट से भारत को रूसी तेल खरीदने का मौका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत

    अमेरिका की छूट से भारत को रूसी तेल खरीदने का मौका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights