समाचार-गढ़, 23 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के किसानों को लोड की वजह से आ रही बिजली की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन लोड की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आज दुसारना, पिपासरिया के द्वितीय जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग किसानों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा से की। किसानों ने गोदारा से मिलकर वार्ता की और जल्द समाधान करवाने की बात कही तो पूर्व विधायक गोदारा ने तुरंत समन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके अवगत करवाया। अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द ही ट्रांसफार्मर मिल जाने की बात कही। इस दौरान फूसाराम, मदन बिश्नोई, मामराज गोदारा, हनुमान गोदारा, गुलाराम सेरड़िया, कुशाल नाई, शिवलाल कस्वा, डालाराम गोदारा, कालूराम गोदारा, पनानाथ सिद्ध, हरूनाथ सिद्ध, रिगताराम, शिवलाल, मगाराम, मेघाराम,रामचन्द्र, भजनाराम, मोहन राम, सोहनलाल, रामप्रताप, देवीलाल, रामेश्वर सुथार, नेमीचंद, रामेश्वरलाल, भागीरथ, शिवलाल,मालाराम, कालूराम, कैलाश बिश्नोई, रामचन्द्र, सत्यनारायण, जेठाराम, ओमप्रकाश, सोहनलाल, भानीनाथ, दानाराम, अन्नाराम, सोहनलाल, रामेश्वरलाल, कालूराम,केसराराम, रामेश्वरलाल, पदमाराम, काशीराम, दिनेश, ओमप्रकाश, सांवरमल, जगदीश, रामचन्द्र, मुखराम, सुमेर आदि किसान मौजूद रहे।













