Nature Nature

अग्निकांड – दो झोंपड़े राख, किसान परिवार का सबकुछ जलकर स्वाहा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
धोलिया की रोही में ठुकरियासर मार्ग पर बीती रात लगभग 1 बजे किसान रामस्वरूप पुत्र रामूराम नायक की ढाणी में अचानक आग भड़क उठी। आधी रात में गहरी नींद में सोया परिवार लपटों की तपिश से जागा और सात जनों ने दौड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई, परंतु झोंपड़ियों में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

परिवार के अनुसार ढाणी में दो झोंपड़े बने हुए थे, जिनमें रामस्वरूप, उनकी पत्नी, दो बच्चे, वृद्ध माता व दो भतीजे सो रहे थे। सब लोग ओढ़कर सोए हुए थे, तभी आग की गर्मी महसूस होते ही महिलाओं ने घबराकर “बल रे.. बल रे..” की आवाज लगाई और बच्चे उठाते-उठाते सभी बाहर भाग निकले।

कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा
रामस्वरूप ने बताया कि ढाणी में बिजली कनेक्शन नहीं है, केवल एक दिया जल रहा था—संभावना यही जताई जा रही है कि दिया या चूल्हे की चिंगारी से आग लगी।
परिवार व पड़ोसियों ने मिट्टी डालकर आग रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग तब शांत हुई जब दोनों झोंपड़े पूरी तरह राख हो गए।

कई हजार का नुकसान – छोड़ा सिर्फ दर्द
🔥 7–8 हजार रुपये नगदी
🔥 लगभग 7 हजार रुपये की राशि वृद्ध माता के पास
🔥 ग्वार, तिल, बाजरा
🔥 कपड़े-बिस्तर
🔥 बर्तन, जूते-चप्पल
🔥 लगभग 10 हजार रुपये का राशन, जो बस दो दिन पहले खरीदा था
सभी चीजें धुएँ में बदल गईं—बस परिवार अस्त-व्यस्त और हताश खड़ा रह गया।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सरपंच व पटवारी को दी है और पीड़ित परिवार को तत्काल मदद दिलाने की मांग की है। आग की यह भयावह रात परिवार की मेहनत और जीवन भर की कमाई को पल भर में निगल गई।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights