Nature Nature

तोलियासर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अधिकारियों और मंत्रियों ने भैरवनाथ के किए दर्शन, बाबा के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ।
श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर बाबा भैरवनाथ के जन्मोत्सव भक्तों द्वारा बाबा को प्रसाद का भोग लगाकर मनाया गया। पुजारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह से ही मंदिर के अंदर भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूल मालाओं से सजाया गया। बाबा को रिझाने के लिए भक्तों ने स्वामणियों सहित प्रसाद, चित्र, तेल, नारियल, सिंदूर चढ़ाकर मन्नत मांगी। बाबा के जन्मदिवस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक ने बाबा के दर्शन कर देश और समाज की कुशल कामना की। यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के तहत पिछले 5 दिनों से चल रहे हवन, रुद्राभिषेक की आज पूर्णाहुति हुई। इस हवन में कर्नाटक से आए विद्वान पंडितों ने विश्व शांति की कामना के साथ भैरव देवता का आह्वान किया। रात्रि जागरण में नवदीप बीकानेरी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी और भैरव भक्तों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर श्री भैरव भक्त मण्डल के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया की शिविर में 151 रक्त यूनिट संग्रहित हुआ। शिविर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित, कमलसिंह, पृथ्वीराज, नावरत्नसिंह, कन्हैयालाल फौजी, राजेन्द्रसिंह, ओशो जिज्ञासु, अशोक नाई सहित आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति व भैरव भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

जन्मोत्सव में ये भी हुए शामिल- तोलियासर गांव स्थित भैरवदेव के प्राचीन धाम पर बुधवार को आयोजित जन्मोत्सव में कई उच्च अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, सरदारशहर पंचायत समिति प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा नेता तोलाराम जाखड़ आदि ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान भैरव भक्त मंडल ने अतिथियों का माला, साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights