Nature Nature

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली करवाया विवादित परिसर, माँ–बेटे के बीच चल रहा था दीवानी विवाद

Nature

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली करवाया विवादित परिसर, माँ–बेटे के बीच चल रहा था दीवानी विवाद

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मूल दीवानी प्रकरण में पारित निर्णय व डिक्री की पालना करवाते हुए बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय के आदेश पर पुलिस व कोर्ट टीम ने आडसर पास स्थित एक विवादित परिसर को खाली करवाया। मामला गाँव की वादिनी इंद्रा झंवर और उसके बेटे-बहू दिनेश झंवर व रीना के मध्य चल रहे दीवानी विवाद से जुड़ा है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 17 जनवरी 2024 को दिए निर्णय में प्रतिवादियों को आदेशित किया गया था कि वे दो माह के भीतर वादगत भूखंड/परिसर को पूर्ण रूप से खाली कर दें तथा इंद्रा झंवर के कब्जे व उपयोग-उपभोग में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं पहुँचाएँ।
निर्देशों की अवहेलना होने पर अदालत ने दोबारा आदेश जारी कर पुलिस से डिक्री की पालना कराने को कहा।

बुधवार को न्यायालय के सहायक नाजिर शुभम शर्मा की मौजूदगी में पुलिस टीम ने परिसर को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान एसआई पवन शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप बिश्नोई, रामनिवास, राकेश व दो महिला कांस्टेबल तथा RAC के जवान मौके पर रहे।

वादिनी की ओर से पैरवी एडवोकेट राधेश्याम दर्जी तथा एडवोकेट गोपाल पारीक ने की।

Related Posts

ड्रोन सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समाचार गढ़ 8 जून 2026 बीकानेर। ग्राम पंचायत खारड़ा में ड्रोन सर्वे और सैटेलाइट नक्शों में कथित त्रुटियों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर…

आरटीई फीस पुनर्भरण के लिए 500 करोड़ से अधिक का बजट जारी, निजी स्कूलों को मिलेगी राहत

समाचार गढ़ 8 जून 2026, जयपुर। निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों और निजी स्कूलों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रोन सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ड्रोन सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आरटीई फीस पुनर्भरण के लिए 500 करोड़ से अधिक का बजट जारी, निजी स्कूलों को मिलेगी राहत

आरटीई फीस पुनर्भरण के लिए 500 करोड़ से अधिक का बजट जारी, निजी स्कूलों को मिलेगी राहत

कुटिया में पंखा लगा रहे थे बाबा मंगलनाथ, लगा करंट, हो गई मौत, पढ़े पूर खबर

कुटिया में पंखा लगा रहे थे बाबा मंगलनाथ, लगा करंट, हो गई मौत, पढ़े पूर खबर

टीएमसी में सियासी भूचाल! 14 सांसदों की बगावत की चर्चा के बीच सुखेंदु शेखर रॉय का इस्तीफा

टीएमसी में सियासी भूचाल! 14 सांसदों की बगावत की चर्चा के बीच सुखेंदु शेखर रॉय का इस्तीफा

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

एसीबी कार्रवाई मामले में 6 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

एसीबी कार्रवाई मामले में 6 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights