Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, वर्तमान देहात जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों की रही अनुपस्थिति

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 9 अक्टूबर को बीकानेर दौरा है। इस दौरे से पहले राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। राजे के बीकानेर पहुंचने पर जूनागढ़ के सामने कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को पुनः भाजपा में शामिल किया जाना भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता लेकर गुरुवार को भाटी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां सिद्ध धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिले। पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हनुमानमल व्यास ने की।

यह रहे उपस्थित- इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ मूंड, पूर्व सरपंच कालू नाथ सिद्ध, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार,पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, राम सिंह जागीरदार, पंचायत समिति सदस्य भींयानाथ सिद्ध, सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व पार्षद रोशन अली, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता तोलाराम जाखड़, ओम राणावत, प्रेम सिंह पंवार, धन्नेसिंह, बजरंग सिंह, मोहन सिंह देवड़ा, लक्ष्मण सिंह, मदन मेघवाल, गोविंद पारीक, भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विशाल सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नाई, जेठाराम भांभू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, नंदू सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सिंह राजपुरोहित, पदमनाथ बलिहारा, पूर्व सरपंच ओमनाथ सिद्ध, सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित, श्रवण सारस्वत बापेऊ, श्रवण नाई मोमासर, महेश शर्मा, रणजीत सिंह, पुरखाराम धतरवाल, पोकर नाथ सिद्ध, जगदीश भादू, शिव नाई, इंद्र जाजू, लेखराम खाती, गोविंद पारीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनकी अनुपस्थिति रही कस्बे में चर्चा का विषय- पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के श्री डूंगरगढ़ पहुंचने और सिद्ध धर्मशाला में कार्यक्रम के बाद पूरे कस्बे में पार्टी के वर्तमान देहात जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के शामिल नहीं होने से चर्चा का विषय बन गया और कई प्रकार के कयास निकालने लगे।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights