Nature Nature

पूर्व सरपंच की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजा मुख्य आरोपी, गांव में हड़कंप

Nature

समाचार गढ़, 19 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान गांव में गुरुवार देर रात हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। यहां गांव के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया (70) की नृशंस हत्या कर दी गई, जिसके बाद से उसका भतीजा बलबीर लापता है और पुलिस को उसी पर शक गहरा गया है। जानकारी के अनुसार मेघराज और बलबीर के बीच लंबे समय से दुकान को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों के बीच गुरुवार रात फिर से झगड़ा हुआ। इसी दौरान बलबीर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मेघराज की हत्या कर दी! वारदात के समय घर में मौजूद मेघराज की पत्नी रामी देवी सो रही थी और शुक्रवार सुबह उसने पति को लहूलुहान अवस्था में देखा तो परिजनों और ग्रामीणों को इसकी खबर दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मेघराज वर्ष 2005 से 2010 तक गांव के सरपंच रह चुके थे और उसी समय से परिवार में दुकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले गांव के लोगों की मध्यस्थता से समझौता भी हुआ था, लेकिन बलबीर उस फैसले से नाराज था और इसी कारण गुरुवार देर रात उसने हमला किया। घटना के बाद से बलबीर फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन हालात को देखते हुए प्राथमिक जांच भतीजे की ओर ही इशारा कर रही है। गांव में इस वारदात से दहशत और सनसनी का माहौल है।

  • Related Posts

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की…

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights