Nature Nature

राजकीय स्कूल ने रचा इतिहास: 48 में से सभी 48 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, पूरे कस्बे में खुशी की लहर

Nature

🎓 राजकीय स्कूल ने रचा इतिहास: 48 में से सभी 48 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, पूरे कस्बे में खुशी की लहर

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 जून 2025
4 जून को हनुमान धोरा स्थित श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ने माध्यमिक परीक्षा 2025 में अपनी पहली ही बोर्ड परीक्षा में नया कीर्तिमान रच दिया है। विद्यालय के प्रथम बैच के सभी 48 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें से 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, जबकि 32 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज की सोच बदलने का कार्य किया है। परिणाम जारी होते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

📍 सम्मान समारोह में 48 छात्रों को किया गया सम्मानित
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 3 जून को विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी 48 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में समाजसेवी मोहनलाल सिंधी, बंजरंग सोमानी, एडवोकेट मनोज कुमार नाई, एसडीएमसी सदस्य बजरंगलाल भांभू, प्रदीप सिखवाल, कार्यवाहक सीबीईओ ईश्वरराम गरूवा, प्राचार्य पवन कुमार शर्मा सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

🎤 इनके विचारों ने बढ़ाया हौसला
समाजसेवी मोहनलाल सिंधी व बंजरंग सोमानी ने कहा कि विद्यालय में जल्द ही इंडोर स्टेडियम निर्माण की दिशा में सरकार से बातचीत की जा रही है।
एडवोकेट मनोज नाई ने अपनी कविता पाठ से माहौल को सरस किया और संस्था प्रधान को गुलदस्ता भेंट किया।
प्रदीप सिखवाल ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत व विद्यार्थियों की लगन को दिया।
सीबीईओ ईश्वरराम गरूवा व प्राचार्य पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

🏅 टॉपर छात्रा गार्गी गुर्जर का सम्मान
विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा गार्गी गुर्जर ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के स्टाफ को दिया।
संस्था प्रधान विमला गुर्जर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिए प्रेरित किया।

📲 ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
वरिष्ठ अध्यापक रमेश शर्मा ने जानकारी दी कि विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के लिए ऑनलाइन प्रवेश 15 जून तक खुले हुए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक अभिभावकों से आवेदन करवाने की अपील की।

  • Related Posts

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026। Red Fort Blast Case: पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में आतंकवाद के…

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026। Bangladesh News: सोशल मीडिया पर व्यूज और कमाई के लिए कुछ चीनी व्लॉगर्स पर बांग्लादेश की झुग्गी-बस्तियों को भारत की राजधानी नई दिल्ली बताकर दिखाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights