Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भव्य दीपोत्सव, श्री रामलला विराजमान के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुए विशेष आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 12 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में अयोध्या में श्री रामलला विराजमान के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया और दोपहर 3 से 5 बजे तक मातृ शक्ति द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। शाम 6:15 बजे सभी मंदिरों में एक साथ महाआरती हुई, जिसके बाद सुंदरकांड का पाठ पुरुषों और मातृ शक्ति ने मिलकर किया। भगवान को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विहिप प्रखंड मंत्री दीपक जी सेठिया, गोरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जी, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई सहित मातृ शक्ति से मीनू जोशी, सुमन जोशी, मीनाक्षी पुगलिया, माया शर्मा और दुर्गावाहिनी से प्रेक्षा पुगलिया ने भाग लिया। सभी ने श्री राम मंदिर में महाआरती में शामिल होकर अन्य मंदिरों में दर्शन किए और दीपोत्सव को भव्य रूप से मनाया।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    समाचार गढ़ 29 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब…

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights