Nature Nature

सभा द्वारा ज्ञानशाला दिवस का हुआ आयोजन, ज्ञानार्थियों ने दी ज्ञानवर्द्धक प्रस्तुतियाँ बाल्यावस्था संस्कारों के बीजारोपण की अवस्था है: साध्वी कुंथुश्री

Nature

समाचारगढ़ 25 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़। मनुष्य के जीवन में तीन अवस्थाएं होती हैं, जिनमें बाल्यावस्था ज्ञानार्जन की अवस्था होती है। बाल्यावस्था में ज्ञान के संस्कारों का जो बीजारोपण होता है, वही उनके जीवन निर्माण में सहायक होता है। यह प्रेरणादायी उद्बोधन सेवा केंद्र व्यवस्थापिका, शासनश्री साध्वी कुंथुश्री ने ज्ञानशाला दिवस पर उपस्थित ज्ञानार्थियों और प्रशिक्षिकाओं को प्रदान किया। साध्वी ने कहा कि बच्चों में सर्वप्रथम उनकी माता और उसके बाद प्रशिक्षिकाओं के संस्कार जीवन में गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। बच्चों में संस्कार वह संपदा है जो धनार्जन से भी अधिक मूल्यवान होती है।

कार्यक्रम की शुरुआत गीतांश मालू द्वारा मंगलाचरण से हुई। ज्ञानशाला संयोजक के. एल. जैन ने स्वागत भाषण देकर सभी का स्वागत किया। ज्ञानशाला ज्ञानार्थी मोहित गंग और युवराज चोपड़ा ने नमस्कार महामंत्र मुद्रा की प्रस्तुति दी। साध्वी सुमंगलाश्री ने ज्ञानशाला दिवस पर ज्ञानवर्धक भाषण दिया। ख्वाइश झाबक, कार्तिक मालू, और जैनिशा बोथरा ने अपने भावपूर्ण भाषणों से सभी को प्रभावित किया।

ज्ञानशाला के नन्हें ज्ञानार्थियों ने “अतिमुक्तक मुनि” और “सपनों को सच करती संस्कारशाला” के माध्यम से बहुत सुंदर और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कमलचंद और दीपक कुमार सिंघी ने ज्ञानार्थियों की प्रस्तुति पर 5100 रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

कार्यक्रम में नाटिका प्रस्तुति देने वाले ज्ञानार्थियों को सम्मानित किया गया, और प्रश्नोत्तरी के प्रतिभागियों को सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया के आर्थिक सहयोग से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजू झाबक ने किया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला संयोजक के. एल. जैन, मुख्य प्रशिक्षिका मंजू बोथरा, मंजू झाबक, गुंजन छाजेड़, संपत देवी मालू, तन्वी मालू, साक्षी दुगड़, सभा कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संजय बरड़िया, तेयुप मंत्री अमित बोथरा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights