समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित हाथ से हाम जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता लिखमीसर उत्तरादा व लिखमीसर दिखणादा गांवो में पहुंचे। घर-घर जाकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र दिया और सत्ता में बेटी BJP की सरकार के अविश्वास की राजनिति के नुकसान के बारे में ग्रामीणों को सावचेत किया। BJP के धर्म, जात-पात, बदले की राजनिति को देश के लिए अहितकारी बताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और आने वाले विधानसभा चुनाव में पुन: कांग्रेस पार्टी को जिताने का ग्रामीणों से अनुरोध किया। भादू ने बताया कि आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, किसान व गरीब के हित की बात करती है। इस दौरान लूबाराम जाखड़, भंवराराम ज्याणी, भानीराम भुआल, पप्पूराम, भानीराम ज्याणी, रुगा राम नाईक, ओमप्रकाश भुआल, रेवन्तराम ज्याणी, रामरख कुकणा, लेखराम डेलू, रामप्रताप डेलू, रामलाल डेलू, लिखमाराम कुकवा, भंवरलाल डेलू, हेमाराम डेलू, प्रभुराम कुकणा, शऊराम डेलू, नानूराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।




