Nature Nature

25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर उत्तम गिरी 6 साल बाद गिरफ्तार

Nature

25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर उत्तम गिरी 6 साल बाद गिरफ्तार

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर 2025, बीकानेर। पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी उत्तम गिरी को अहमदाबाद से दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ 9 स्थाई वारंट लंबित थे।

थाना पांचू क्षेत्र का यह हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। उसने मनोज नाम से नई पहचान बनाकर अहमदाबाद में शरण ले रखी थी। फर्जी पहचान पत्र बनाकर वह अपनी पत्नी और मां के साथ रह रहा था तथा वहां मिठाई की दुकान और कॉस्मेटिक शॉप में काम करता था। बीकानेर से उसने पूरी तरह वास्ता खत्म कर लिया था, ताकि पुलिस की निगाहों से बच सके।

बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर और एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। इस सफलता में साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव व उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी सहायता से आरोपी का ठिकाना खोज निकाला।

गिरफ्तारी अभियान में थानाधिकारी नोखा अरविंद भारद्वाज, थानाधिकारी कोटगेट विश्वजीत सिंह, हेड कांस्टेबल तुलछीराम, कांस्टेबल श्रीराम, तेजपाल और संतोष शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार आरोपी को बीकानेर लाया जा रहा है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
यह गिरफ्तारी बीकानेर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

  • Related Posts

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एनएच-719 पर देर रात मजदूरों से भरी पिकअप और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights