Nature Nature

कल से स्कूलों में अवकाश, आज हुई कई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने सजाई रंगोलियां, विजेता हुए पुरस्कृत, शिक्षकों ने दीपोत्सव की दी जानकारी

Nature

दीपावली पर्व पर एकलव्य पब्लिक स्कूल में रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन
समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एकलव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षिकाओं के सहयोग से उत्साहपूर्वक रंगोलियां सजाईं और रंगों के महत्व को समझते हुए रंगोली बनाना सीखा। इस अवसर पर बच्चों को दीपोत्सव की जानकारी दी गई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में राधिका सैनी, चांदनी और चंचल राठौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हरित, दीपेंद्र, अरविंद और नगेंद्र रहे, जबकि तृतीय स्थान दीपिका शेखावत को मिला। दीपक सजाओ प्रतियोगिता में हंशिका राठौर और प्रियंका राजपुरोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान चांदनी और राधिका को मिला, जबकि तृतीय स्थान पर गरिमा शेखावत और चंचल राठौर रहीं। विद्यालय के डायरेक्टर रिछपाल सिंह राठौर और प्रधानाचार्य प्रभु सिंह राजपुरोहित ने विजेताओं को पुरस्कृत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर रंगोली और दीपक सजावट प्रतियोगिता का आयोजन
समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर्व के अवसर पर सनशाइन सेकेंडरी स्कूल में रंगोली और दीपक सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोली बनाई और दीप सजाए।

विद्यालय के निदेशक राकेश व्यास ने विजेताओं को पुरस्कृत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सराहा। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भागीदारी की प्रेरणा दी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली पर विवेक निकेतन स्कूल में बच्चों ने जीता सबका दिल
समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के अवसर पर विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप धरने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के स्टाफ ने निर्णायक की भूमिका निभाई और विजेताओं में प्रथम स्थान राहुल सोनी (श्रीराम), द्वितीय स्थान वासुदेव माली (हनुमान), तृतीय स्थान पायल प्रजापत (माता सीता) और चतुर्थ स्थान भावेश स्वामी (श्रीराम) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक मघराज प्रजापत ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी।

Related Posts

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पश्चिम एशिया के दूसरे हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है। कुवैत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights