Nature Nature

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, जिले में तापमान 46.6 डिग्री

Nature

समाचार गढ़ 23 मई 2025 राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में सुबह से ही तेज लू चली, जो शाम तक जारी रही। राज्य के कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री, चूरू में 46.1, जैसलमेर में 46, टोंक के वनस्थली में 46.2, पिलानी में 45.3, बाड़मेर में 45.8 और फलोदी में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, भीषण गर्मी के बीच कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला। गुरुवार शाम को भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे कई जगह पेड़ गिर गए और घरों की सोलर प्लेटें उखड़ गईं। चित्तौड़गढ़ के साडास गांव में आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक महिला और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

टोंक जिले की दूनी तहसील के टोकरावास गांव में बुधवार को तेज आंधी के चलते मथुरा देवी का मकान धराशायी हो गया। टीन शेड उड़ गया और पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। मथुरा देवी ने रोते हुए बताया कि यह घर उन्होंने बहुत मुश्किल से बनाया था, लेकिन तेज हवाओं ने सबकुछ तबाह कर दिया।

मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम के कारण 26-27 मई से पूरे राजस्थान में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज 23 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में दोपहर बाद तेज आंधी और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आगामी 4-5 दिनों तक उदयपुर और कोटा संभाग में भी आंधी व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 24 से 26 मई के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में गर्मी ने जहां आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं आगामी दिनों में संभावित बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights