Nature Nature

भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

Nature

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एनएच-719 पर देर रात मजदूरों से भरी पिकअप और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026।

मवेशियों को बचाने में बेकाबू हुआ वाहन

हादसा छीमका गांव के पास रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा-चिनोर इलाके में धान की रोपाई का काम पूरा करके उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक गायों का झुंड आ गया। उन्हें बचाने की कोशिश में पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

8 की मौत, कई घायल ग्वालियर रेफर

टक्कर में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या 8 हो गई।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। कई एंबुलेंस की मदद से सभी को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया।

पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights