Nature Nature

समन्दसर स्कूल भवन निर्माण में भारी अनियमितता, AEN ने ठेकेदार को माना दोषी, भ्रष्ट तंत्र पर जांच का हथौड़ा, विधायक ने जताई नाराजगी

Nature

समन्दसर स्कूल भवन निर्माण में भारी अनियमितता, AEN ने ठेकेदार को माना दोषी, भ्रष्ट तंत्र पर जांच का हथौड़ा, विधायक ने जताई नाराजगी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 जुलाई 2025।
गांव समन्दसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण में भारी अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के दबाव में विभागीय जांच की गई। सोमवार को समसा के सहायक अभियंता (AEN) राजाराम सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता (JEN) मदन गोपाल गोयल ने विद्यालय भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहां गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर गहरी नाराजगी जताई और विभागीय अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

AEN राजाराम सोनी ने प्राथमिक जांच में ठेकेदार को दोषी मानते हुए छत सहित संपूर्ण ढांचे को दोबारा बनाने की रिपोर्ट विभाग को सौंपने की अनुशंसा की। साथ ही निर्देश दिया कि पूरा कार्य दोबारा करवाया जाए।

विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा कोली ने जांच दल को बताया कि उन्होंने और ग्रामीणों ने कई बार निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायतें की थीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें मांगीलाल गोदारा (पूर्व अध्यक्ष, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर), भारूराम तर्ड़, मामराज गोदारा, नोरतराम शर्मा, श्योपत गोदारा, हंसराज आंवला, रेवंत राम भादू आदि शामिल थे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की मांग दोहराई।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights