Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विशाल युवा सम्मेलन आयोजित, सारस्वत ने किया युवाओं से संवाद

Nature

श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी भवन में भाजपा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा युवा सम्मलेन का आयोजन किया गया। युवा सम्मलेन में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में युवाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कहा कि युवा शक्ति समाज की सबसे मूल्यवान सम्पदा है। हमारा लक्ष्य है की युवा अपनी जिम्मेदारी को समझे और सक्रियता से शामिल होकर श्रीडूंगरगढ़ के विकास में अपना योगदान दे। कांग्रेस की सरकार ने नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने युवाओ के लिए कुछ भी नहीं किया और उन्हें बेकारी की तरफ धकेलकर, 19 बार पेपर लीक करके युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी चुनाव में युवा मतदाता कांग्रेस सरकार से अपना हिसाब चुकता करेगा। इस अवसर पर ताराचंद सारस्वत ने घोषणा करते हुए कहा भाजपा सरकार बनने पर भ्रस्टाचार मुक्त श्रीडूंगरगढ़ बनाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में नए बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा। ताल मैदान में युवाओ के लिए नए खेल स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। प्रतियोगी परीक्षाओ में दौड़ के लिए वाकिंग ट्रैक का निर्माण किया जायेगा। श्रीडूंगरगढ़ में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने की घोषणा की। धार्मिक आयोजन में डीजे की पाबंदी पर लगी रोक को हटाने, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच करवाते हुए आरोपियों को दंड दिलवाने की घोषणा की। संतश्री संतोष सागर महाराज ने सनातन धर्म और महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद्, भाजपा युवा मोर्चा, बजरंग दल, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा एवं भाजपा के पार्षदगण सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights