Nature Nature

पति-पत्नी राजी तो अब तुरंत मिलेगा तलाक

Nature

नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा की शादी के बाद कुछ पति-पत्नी की आपस में अनबन हो जाती है और बात तलाक तक पहुंच जाती है। तलाक लेने के लिए लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं और इस बीच 6 से 8 महीने का लंबा समय बीत जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर पति और पत्नी दोनों तलाक के लिए राजी हों तो उन्हें तुरंत तलाक मिल जाएगा। इसको लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनते हुए कहा कि यदि किसी शादी में संबंध सुधरने की गुंजाइश ही नहीं बची हो तो ऐसे मामले सुप्रीम कोर्ट की ओर से तुरंत तलाक मंजूर किया जा सकता है। इसके लिए 6 महीने की प्रतीक्षा अवधी को भी खत्म किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि संविधान के आर्टिकल 142 के तहत उसे यह अधिकार है कि कोई भी न्यायोचित फैसला दे सकता है। बेंच ने कहा, ‘हमने व्यवस्था दी है कि सुप्रीम कोर्ट के लिए किसी शादीशुदा रिश्ते में आई दरार के भर नहीं पाने के आधार पर उसे खत्म करना संभव है। अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट को इसका अधिकार है।’

सुजस्टिस खन्ना ने संविधान बेंच का फैसला पढ़ते हुए कहा, ‘ऐसे मामले में फैमिली कोर्ट जाने की जरूरत नहीं होगी जिसमें रिश्ते सुधरने की कोई गुंजाइश बची न हो। फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए 6 से 18 महीनों तक इंतजार करना पड़ता है।’ सुप्रीम कोर्ट ने कुछ गाइडलाइन भी तय की हैं। तलाक के फैसले पर विचार करते हुए इनका ध्यान रखना होगा। कोर्ट ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में संबंध सुधरने की गुंजाइश ना होने वाली नहीं कही गई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए इसके आधार पर तलाक मंजूर कर सकता है।

  • Related Posts

    नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

    समाचार-गढ़ 4 सितंबर, 2026। नगरपालिका चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन नाथद्वारा उपखंड कार्यालय में उस वक्त हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 से भाजपा…

    BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

    समाचार-गढ़ 4 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: BRICS में विस्तार की चर्चा के बीच पाकिस्तान की सदस्यता का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। चीन पाकिस्तान को संगठन में शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

    नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

    BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

    BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

    भाभी के टिकट के लिए दौड़ता रहा देवर, आखिरी वक्त पत्नी को मिला कांग्रेस का सिंबल

    भाभी के टिकट के लिए दौड़ता रहा देवर, आखिरी वक्त पत्नी को मिला कांग्रेस का सिंबल

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights