समाचार-गढ़ 20 अगस्त, 2026।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने BSBD खाताधारकों के लिए कैश निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।
इसके तहत ग्राहकों को हर महीने 4 कैश विड्रॉवल मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त निकासी पर ₹15 प्लस GST देना होगा।
डिजिटल ट्रांजेक्शन भी लिमिट में शामिल
नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब डिजिटल ट्रांजेक्शन भी 4 फ्री विड्रॉवल की लिमिट में गिने जाएंगे। इसमें SBI या दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालना, ब्रांच से निकासी और AEPS जैसे ट्रांजेक्शन शामिल हैं।
क्या है BSBD अकाउंट?
BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account ऐसा सेविंग्स अकाउंट है, जिसे बिना मिनिमम बैलेंस के चलाया जा सकता है। इसमें बेसिक बैंकिंग सुविधाएं और बिना सालाना फीस वाला RuPay डेबिट कार्ड मिलता है, हालांकि चेकबुक की सुविधा नहीं होती।
इस अकाउंट की एक और शर्त है कि ग्राहक SBI में दूसरा सेविंग्स अकाउंट नहीं रख सकता। अगर पहले से सेविंग्स अकाउंट है, तो BSBD अकाउंट खुलने के 30 दिनों के भीतर उसे बंद करना होगा।
यानी 1 अक्टूबर से BSBD खाताधारकों को कैश निकालते समय अपनी 4 ट्रांजेक्शन की लिमिट का खास ध्यान रखना होगा।









