Nature Nature

जिले में तीन मामलो में मर्ग दर्ज, युवती की मौत, युवक पर हमला, और आत्महत्या का मामला

Nature

समाचारगढ़ 6 अक्टूबर 2024कीटनाशक के जहरीले असर से 16 वर्षीय युवती की मौत 

बेनीसर निवासी किशनाराम पुत्र मालाराम नायक की 16 वर्षीय पुत्री योजना की मौत कीटनाशक के सेवन से हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को योजना ने गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है, और मर्ग की जांच एसआई इंद्रलाल द्वारा की जाएगी।

खाजूवाला में युवक पर जानलेवा हमला

खाजूवाला कस्बे में शनिवार को कृषि मंडी कार्यालय के सामने 28 वर्षीय दिनेश पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में लाठी, डंडों, और बर्डी का उपयोग किया गया, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घटना स्थल से बर्डी भी बरामद की है और हमलावरों की तलाश जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रिड़ी में 5 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के आसपास 19 वर्षीय युवक जसुराम नायक ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता तारूराम ने पुलिस को बताया कि जसुराम लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights