Nature Nature

हरिराम जी महाराज के जागरण में भक्ति रस की धारा में श्रोताओं ने लगाई डूबगी रातभर गूंजते रहे जयकारे

Nature

समाचार गढ़, 29 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। अंचल भक्ति रस में हिलोरे ले रहा है।हर तरफ माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।जागरण मेलो की धूम मची है।गुरुवार को ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर देवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा।गांव सातलेरा में ब्राह्मण कुल अवतारी ब्रह्मचारी देव श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर पर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें जोधपुर से गायक कलाकार चैनपुरी गोस्वामी एंड पार्टी द्वारा बाबा हरिराम जी महाराज के भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि जागरण में उपस्थित श्रोताओं ने बाबा के जयकारों से पूरे गांव के वातावरण को भक्ति रस से सरोबार कर दिया।यहां पूरी रात बाबा का जयकारा गूंजता रहा।गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुवात करते हुए अपनी ओजस्वी वाणी से ओतप्रोत भजनों की धूम मचाने वाले जोधपुर के भजन गायक चैनपुरी गोस्वामी ने” जागरण की रात धणी आज थाने आणो पड़सी”तथा हरिराम बाबा के भजन “झोरड़ा में उड़े रे गुलाल”सहित झोरड़ा श्याम की महिमा अपरंपार जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।नृत्य कलाकार पूजा जोधपुरी ने अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।जागरण में गांव सातलेरा के अलावा आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जागरण का आनन्द उठाया। मंदिर पुजारी मालाराम तावनियां ने बाबा हरिराम जी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर गांव में सुख समृद्धि तथा जहरीले जीव जंतुओं से रक्षा की कामना की ।इस अवसर पर मंदिर को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया।

मंदिर पुजारी मालाराम तावनियां ने बाबा हरिराम जी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर गांव में सुख समृद्धि की कामना की ।
भजन गायक चैनपुरी गोस्वामी एंड पार्टी जोधपुर ने भजनों की अमृत वर्षा कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
नृत्य कलाकार पूजा जोधपुरी ने नृत्य कला की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights