Nature Nature

जैन श्रावक तेजकरण डागा की स्मृति सभा में उनके व्यक्तित्त्व को याद किया, वो धीर-गंभीर-सेवाभावी श्रावक थे : साध्वी कुंथुश्री

Nature

समाचारगढ़ 10 नवम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय साध्वी सेवा केंद्र में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में दिवंगत तेजकरण डागा की स्मृति सभा का आयोजन हुआ जिसमें साध्वी कुंथुश्री ने मृत्यु के बाद दिवंगत के सद्गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा और परिजनों को सम्बल देते हुए कहा कि सृष्टि का नियम है कि जो जीव जन्म लेगा उसकी मृत्यु अवश्यम्भावी है। तेजकरण डागा सभी संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्तित्व रहे हैं। उनके पास स्वयं का गंभीर चिंतन था। वो एक धीर, गंभीर , सेवाभावी और समझदार श्रावक थे। साध्वी ने कहा कि दिवंगत श्रावक तेजकरण डागा अपने कार्यों से संघ और समाज में एक सौरभ छोड़कर गए है। परिजन मृतक के पीछे आर्त्तध्यान करने के बजाय उनके गुणों की स्मृति करते हुए संघ और समाज में अपने समय व श्रम का नियोजन करते रहे। उनकी धर्मपत्नी दीपमाला डागा और उनकी माँ काफी विवेकशील और चिंतनशील महिला है। परिवार में धर्मध्यान का वातावरण बनाए रखे।
दिवंगत तेजकरण डागा की स्मृति सभा में साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा के संदेश का वाचन हरीश डागा, साध्वी संगीतश्री और साध्वी कनकरेखा के संदेश का वाचन विनीता डोसी और साध्वी सुप्रभा के संदेश का वाचन अजय चौरड़िया(सुजानगढ़) ने किया। साध्वियों द्वारा दिवंगत तेजकरण डागा की स्मृति में गीतिका का संगान किया गया। साध्वी सुमंगला, साध्वी सम्पतप्रभा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी सुलेखा, साध्वी जीतयशा और साध्वी पुनीतप्रभा ने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत की सेवाओं का उल्लेख किया।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से महेंद्र मालू, तेयुप से अक्षत पुगलिया, महिला मंडल से मधु झाबक, अणुव्रत समिति से मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, श्री ओसवाल पंचायत से अध्यक्ष विनोद भादानी, ज्ञानशाला से मंजू झाबक ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों की ओर से पुत्रवधु नेहा डागा और अम्बिका डागा ने भावों की अभिव्यक्ति दी। महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र (तेरापन्थ भवन ऊपरला) के मुख्य न्यासी रिद्धकरण लूणिया ने स्मृति पत्र परिजनों को सौंपा। महिला मंडल की अध्यक्षा सुनीता डागा ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन राजू हिरावत ने किया।

Related Posts

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights