Nature Nature

स्व. कुम्भनाथ सिद्ध की स्मृति में होगा ‘श्री कुम्भनाथ द्वार’ का लोकार्पण व विशाल रक्तदान शिविर, समर्पित होगा मानवी सेवा को एक नमन

Nature

समाचार गढ़, 10 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। ग्राम रीड़ी के प्रतिष्ठित सिद्ध परिवार द्वारा स्वर्गीय कुम्भनाथ सिद्ध बलिहारा की पुण्य स्मृति में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ‘श्री कुम्भनाथ द्वार’ का लोकार्पण एवं एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 11 मई 2025, रविवार को प्रातः 9:15 बजे से सिद्ध धर्मशाला, बीकानेर रोड, श्रीडूंगरगढ़ में होगा।

इस पुण्य आयोजन की प्रेरणा स्व. कुम्भनाथ सिद्ध बलिहारा के सुपुत्र श्री अमरनाथ एवं श्रीमती मीरांदेवी सिद्ध बलिहारा (रीड़ी) द्वारा मिली, जो अपने पूर्वजों स्व. तारनाथजी, स्व. श्रीमती मीरांदेवी एवं पूर्व सरपंच स्व. त्रिलोकनाथजी सिद्ध बलिहारा की स्मृति को जनसेवा के रूप में जीवित रख रहे हैं।

कौन कर सकता है रक्तदान?

  • उम्र : 18 से 60 वर्ष
  • वजन : 48 किलोग्राम से अधिक
  • हीमोग्लोबिन : 12 से अधिक

यह आयोजन सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी है। आयोजन में अखिल भारतीय जसनाथजी महासभा, बीकानेर का विशेष सहयोग रहेगा।

आप सभी समाजसेवीजन, श्रद्धालु एवं युवा रक्तदाताओं से अनुरोध है कि इस पुनीत अवसर पर सपरिवार पधार कर आयोजन को सफल बनाएं और मानवता की इस सेवा में भागीदार बनें।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights