Nature Nature

बापेऊ गौशाला में विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक महिया सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Nature

समाचार -गढ़ श्रीडूंगरगढ़। 25 अगस्त 2023 श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बापेऊ की श्री पुरुषोत्तम गौशाला में नलकूप सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण हुआ। इस लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक गिरधारीलाल महिया व पूर्व विधायक किशनाराम नाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि गौ माता की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। क्योंकि एक इंसान अपनी पीड़ा को व्यक्त कर सकता है किन्तु एक पशु नहीं कर सकता। इसलिए पशु की पीड़ा को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में गौशालाओं के माध्यम से ग्रामीण व विभिन्न संस्थाएं पुनीत कार्य कर रही है। साथ ही भामाशाह भी नेक कार्य में अपना योगदान दे रहे है।
इससे पहले विधायक महिया सहित अन्य अतिथियों ने स्व. खेमदास की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा गौशाला में नवनिर्मित मुख्य गेट का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सरपंच चैतनराम ज्याणी, लिखमीसर दिखणादा सरपंच प्रतिनिधि धूड़ाराम डेलू, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ व समुद्रसिंह, भंवरलाल भूंवाल, ज्ञानाराम ज्याणी, ओमप्रकाश नाई जाखासर, रूपाराम गोदारा, दुर्गाराम बिरड़ा, मोहनलाल सारण, भूरसिंह राजपूत, नन्दूसिंह राजपुरोहित, ईमरतनाथ, कमलेश ढाल, उमाराम नायक, फूसाराम बावरी, तुलछाराम नाई सहित बड़ी संख्या में बापेऊ गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला अध्यक्ष मालाराम शर्मा की व मंच संचालन रामेश्वर स्वामी जाखासर ने किया।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights