Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नारी शक्ति योजना के तहत निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ, चेयरमैन मानमल शर्मा रहे मुख्य अतिथि

Nature

समाचार गढ़, 7 नवम्बर 2025,श्रीडूंगरगढ़। केकेसी एकेडमी में मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स RSCIT एवं RSCFA (टैली) बैच का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद कालूबास रजत आसोपा और सातलेरा सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केकेसी एकेडमी के निदेशक रिछपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रतिवर्ष बालिकाओं व महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में चयनित बालिकाओं के इस नए बैच का शुभारंभ आज नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

समारोह के दौरान स्टाफ सदस्य जीवन सिंह राठौड़ और भेराराम व्यास ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाएं अटेंड करने की प्रेरणा दी और कंप्यूटर शिक्षा के महत्व, सरकारी नौकरियों में इसके उपयोग तथा भविष्य में इससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन मानमल शर्मा ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और बायोमेट्रिक मशीन द्वारा उपस्थिति दर्ज कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

  • Related Posts

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights