Nature Nature

“पाकिस्तान की हरकतों पर फूटा भारत का गुस्सा, अब नहीं होगी कोई रियायत”

Nature

समाचार गढ़ 10 मई 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। लगातार दो रातों से पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिशें की हैं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया। इन हरकतों के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अब अगर भारत पर कोई आतंकी हमला होता है, तो उसे सीधे तौर पर “युद्ध” माना जाएगा और भारत उसी स्तर की जवाबी कार्रवाई करेगा। यह फैसला साफ संकेत है कि भारत अब पाकिस्तान की आतंकवादी चालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन टीआरएफ (लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन) ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए धर्म पूछकर भारतीय पर्यटकों को गोली मारी। इस दर्दनाक हमले में 26 लोगों की जान गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। इससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की लहर दौड़ गई।

भारत ने इसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के तहत दिया। रातोंरात पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी शामिल थे। कई और बड़े आतंकी भी इस कार्रवाई में खत्म किए गए।

भारत की कड़ी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू सहित कई शहरों पर तुर्की निर्मित 400 ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह विफल कर दिया। इसके अगले ही दिन, शुक्रवार की रात, पाकिस्तान ने फिर से भारत के 26 शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन अटैक किया, लेकिन उसे एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी।

भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के छह एयरबेस को निशाना बनाकर सटीक हमले किए। अब हालात युद्ध जैसे बन चुके हैं और भारत ने साफ कर दिया है – अब आतंकी हरकतें होंगी तो जवाब युद्ध से कम नहीं होगा।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights