Nature Nature

तेज धमाके के साथ फटा उच्च क्षमता विद्युत लाइन का इंसुलेटर, नीचे पड़े कचरे ने पकड़ी आग

Nature

तेज धमाके के साथ फटा उच्च क्षमता विद्युत लाइन का इंसुलेटर, नीचे पड़े कचरे ने पकड़ी आग

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में नेशनल हाईवे के पास उच्च क्षमता पावर विद्युत सप्लाई के पोल पर लगा इंसुलेटर तेज धमाके के साथ टूट कर नीचे गिर पड़ा। इंसुलेटर टूटने से तार पोल पर लगी लोहे की एंगल पर गिर गया। इंसुलेटर टूटने से विद्युत आपूर्ति की लाइन फाल्ट हो गई। तार के टूट कर एंगल पर गिरने से निकली चिंगारियों से नीचे पड़े कचरे ने आग पकड़ली। हाईवे के पास धुंआ निकलते देख आसपास के घरों के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय जीएसएस पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। ग्रामीण मांगीलाल, हनुमान प्रसाद, भंवरलाल, लिखमाराम लिखाला ने रेत डालकर आग बुझाई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय जीएसएस से पहुंचे कार्मिक ने दूसरा नया इंसुलेटर लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया। ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि इंसुलेटर टूटकर गिरने से विद्युत पोल के स्पॉट वायर में भी करंट दौड़ गया जो जमीन में उतर गया। गनीमत रही की जिस समय यह इंसुलेटर फटा उस वक्त आसपास कोई भी आवारा पशु धन या आदमी नही था अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
इस संबंध स्थानीय जीएसएस के कार्मिक मैंनपाल का कहना है कि सातलेरा पुराने बस स्टैंड के पास हाईवे के नजदीक लगे विद्युत पोल पर इंसुलेटर फाल्ट हो गया था नया इंसुलेटर लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।

सातलेरा गांव में नेशनल हाईवे के पास इंसुलेटर फटने से विद्युत पोल के नीचे पड़े कचरे ने पकड़ी आग।
मिट्टी डालकर आग बुझाता ग्रामीण। नया इंसुलेटर लगाने के बाद सुचारू हुई विद्युत आपूर्ति।
  • Related Posts

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। मार्च की दस्तक के साथ ही प्रदेश में सर्दी की विदाई लगभग तय हो गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights