Nature Nature

इजराइल ने ईरान की ऑयल सप्लाई पर किया बड़ा वार, फ्यूल टैंकों को बनाया निशाना

Nature

समाचार गढ़ 8 मार्च 2026। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग अब नौवें दिन में पहुंच गई है। इस दौरान इजराइल ने ईरान के तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी इलाके में करीब 30 फ्यूल टैंकों और कई ऑयल डिपो को निशाना बनाया गया है। इन हमलों को ईरान की आर्थिक और ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। ट्रम्प के मुताबिक या तो ईरान खुद आत्मसमर्पण करे या फिर उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह आगे लड़ाई जारी रखने की स्थिति में ही न रहे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका और इजराइल का दबाव तब तक जारी रह सकता है जब तक ईरान पूरी तरह झुक न जाए।

दूसरी ओर ईरान ने भी कड़ा रुख दिखाया है। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में दाखिल होते हैं तो उन्हें समुद्र में डुबो दिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी नौसेना तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए जल्द ही फारस की खाड़ी में अपने जहाज भेज सकती है। आम तौर पर ये टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते गुजरते हैं, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है।

जंग के बीच सामने आए आंकड़ों के मुताबिक ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया जा चुका है। इन हमलों में 5,535 घरों और 1,041 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 14 मेडिकल सेंटर, 65 स्कूल और रेड क्रिसेंट के 13 केंद्र भी हमलों की चपेट में आए हैं। इस युद्ध में अब तक कुल 1,483 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इजराइल में 1,765 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इसी बीच ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। ट्रम्प ने कहा कि लगातार हो रहे हमलों के दबाव में ईरान अब मिडिल ईस्ट का दबंग नहीं रहा, बल्कि “लूजर” बन गया है। दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में पड़ोसी देशों पर हमलों को लेकर खेद जताया था और कहा था कि जब तक उन देशों की जमीन से ईरान पर हमला नहीं होगा, तब तक ईरान भी उन पर हमला नहीं करेगा।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights