Nature Nature

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर के साथ जयकारों से गूंज उठा पूनरासर धाम, बालाजी महाराज के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब धोक लगाकर की कामना

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री पूनरासर बालाजी धाम पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन यहां पूनरासर धाम पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा । पूरे दिन भर पूनरासर धाम हनुमान चालीसा की चौपाइयों से गूंजता रहा । यहां पहुंचने वाले हर भक्त की जुबान से जय हनुमान ज्ञान गुण सागर के साथ जयकारों से पूनरासर धाम को गुंजायमान बना दिया । सेरूणा गांव से लेकर पूनरासर धाम तक हर तरफ हाथ में लाल ध्वजा लिऐ जयकारे लगाते हुए बाबा के भक्त नजर आ रहे थे। संयोग से आज हनुमान जन्मोत्सव के साथ-साथ चैत्र शुक्ल पक्ष की बड़ी पूर्णिमा होने तथा शनिवार का दिन होने के कारण यहां सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा । बाबा के भक्तों ने कतार बद्ध होकर ज्योत का दर्शन लाभ लिया । बाबा के दरबार में पहुंचे भक्तों ने नारियल, चूरमा, लड्डू, पेड़ा का भोग लगाकर बाबा बजरंगबली से सुख समृद्धि की कामना की तथा बाबा से मनौती मांगी ।
निजधाम पर लगा भक्तों का तांता- बालाजी महाराज के निज खेजड़ी धाम पर शनिवार को पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा । भक्तों ने खेजड़ी धाम पर नारियल तथा मोली का धागा बांधकर मनोकामनाएं पूर्ण करने की मनोकामना की ।
अखंड ज्योत का भक्तों ने लिया दर्शन लाभ- दो दिवसीय मेले के अवसर पर मंदिर में चल रही अखंड ज्योत के भक्तों ने दर्शन करके दर्शन लाभ लिया । मंदिर पुजारी विजय राज बोथरा द्वारा बाबा की अखंड ज्योत की गई । श्री पूनरासर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर की ओर से प्रसाद बनाने के लिए आटा शक्कर और घी भक्तों को निशुल्क उपलब्ध कराया गया ।

सुंदरकांड के पाठ में मस्त मगन नजर आए भक्त- हनुमान जन्मोत्सव के दिन दो दिवसीय मेले के दौरान यहां बाबा के भक्त सुंदरकांड के पाठ में मस्त मगन नजर आए। सुंदरकांड मंडली द्वारा यहां लगातार सुंदरकांड के पाठ किए गए । साथ ही भक्तों ने हनुमान चालीसा तथा रामायण की चौपाइयों से बाबा बजरंगबली को खूब रिझाया ।

चाक-चौबंद रही पुलिस – दो दिवसीय मेले के दौरान व्यवस्था बनाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरा अलर्ट मोड पर नजर आया । पुलिस प्रशासन के साथ-साथ तीसरी आंख के तौर पर सीसीटीवी कैमरों से बारीकी से नजर रखते हुए पुलिस काफी सतर्क नजर आई ताकि कोई समाज कंटक गड़बड़ी ना करें तथा भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । सेरूणा थाना अधिकारी सहित पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैदी के साथ जुटे रहे ।

अंजनी माता मंदिर में भी रही भक्तों की भीड़- पूनरासर से निकलते ही सेरूणा सड़क मार्ग पर बने अंजनी माता मंदिर में भी पूरे दिन भक्तों का सैलाब नजर आया । भक्तों ने अंजनी माता मंदिर में माथा टेक कर प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया ।

श्री पूनरासर बालाजी धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब तथा बाबा के दर्शन को आतुर भक्तों की भीड़ । सभी फोटो कैलाश ओझा खारड़ा

  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights