Nature Nature

जैन मुनि जम्बुकुमार का हुआ विहार, कहा- साधु तो रमता भला

Nature

समाचार गढ़, 23 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के तेरापन्थ भवन धोलिया नोहरा में एक दिवसीय प्रवास के बाद शनिवार सुबह 8बजे मुनि जम्बुकुमार ने सहवर्ती संत मुनि धवलकुमार के साथ चाड़वास के लिए विहार किया। इस दौरान मुनि जम्बुकुमार ने कहा कि साधु और पानी को एक जगह कभी भी रुककर नहीं रहना चाहिए। मुनि ने कहा कि “साधु तो रमता भला, दाग न लागे कोय। पानी तो बहता भला, पड़्या गंदिला होय।।” इस दौरान मुनिद्वय के विहार में तेरापन्थ भवन के प्रबंधक तोलाराम पुगलिया, सभा के रास्ता सेवा प्रभारी महेंद्र कुमार मालू, तेयुप मंत्री अमित बोथरा और लूणकरणसर के श्रावक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मुनि जम्बुकुमार अपने सहवर्ती संत मुनि धवलकुमार के साथ निकटवर्ती कस्बे लूणकरणसर में चातुर्मास करके चाड़वास की ओर विहार कर रहे हैं। शुक्रवार को मार्गवर्ती कस्बे श्रीडूंगरगढ़ में प्रवास किया और आज शनिवार को दिनभर सहित रात्रि प्रवास बीदासर रोड़ स्थित भीखमचन्द पुगलिया के फार्महाउस पर करेंगे और रविवार को पुनः आगे की विहार करेंगे।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights