Nature Nature

जाखड़ की किसान चौपाल यात्रा को मिल रहा समर्थन, 11 सदस्य कमेटी का होगा गठन, आज 1 दर्जन से अधिक गांवों का दौरा

Nature

समाचार-गढ़, 22 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भारतीय किसान संघ के बैनर तले गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर और उनके समाधान का प्रयास क्षेत्र के किसान नेता विद्युत आयाम प्रमुख तोलाराम जाखड़ द्वारा किया जा रहा है। जाखड़ द्वारा शुरू की गई किसान चौपाल यात्रा आज क्षेत्र के जाखासर नया, जाखासर पुराना, राणासर, कुनपालसर, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारान, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, लिखमीसर उतरादा, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया में पहुंची और ग्रामसभा आयोजन कर किसानों की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान का प्रयास किया गया। जाखड़ द्वारा हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करवाया जाएगा। हर गांव में किसानों व आम ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए गांवो की चौपालों पर गांव की समस्याओं को चिन्हित करने के लिए कमेटी गठन का प्रस्ताव लिया गया। जाखड़ द्वारा चलाई जा रही इस किसान चौपाल यात्रा का गांव के लोगों और बुजुर्गों का खूब समर्थन मिल रहा है। चौपाल यात्रा में जाखड़ ने किसानों को कहा कि सरकार ने अपने घोषणाओं के चक्कर में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह है अस्त व्यस्त कर दिया है इस दौरान अधिकारियों से जाखड़ ने बात कर तुरंत समस्या समाधान करने की बात कही। अपना संस्थान के तत्वाधान में ग्रामीणों को पर्यावरण का संदेश देते हुए पेड़ पौधे बांटे गए। इस दौरान किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्ने सिंह, तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, किशनलाल, रामप्रताप, रवि, भैरा राम, अजीत सिंह साथ रहे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights