Nature Nature

“हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान पूनरासर व राजपुरा में निकाली पदयात्रा, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया पूनरासर में लोकार्पण, लगाई धोक

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में “हाथ से हाथ जोड़ो”अभियान के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूनरासर व राजपुरा गाँव में पदयात्रा निकाली गयी।
इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि वर्तमान में देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है युवा बेरोजगार है और महंगाई आसमान छू रही है। सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को एक धर्म से दूसरे धर्म एक जाति को दूसरी जाति एक राज्य से दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है।
यात्रा से पहले सभी कांग्रेसजनो ने पूनरासर हनुमान जी के मंदिर में धोक लगाई और देश प्रदेश में सुख शांति की प्रार्थना की।
पूनरासर गाँव मे प्रधान कोष से बालाजी मंदिर के आगे नवनिर्मित टिन शेड का पुर्व विधायक गोदारा ने लोकार्पण किया।
कॉंग्रेस सोशल मीडिया बीकानेर के जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने ” हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और काँग्रेस पार्टी का संदेश जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा करवाये गए विकास कार्यों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री गहलोत जी की शानदार चिरंजीवी योजना के बारे में ग्रामवासियों को बताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से भी प्रधान ने चर्चा की ओर उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही।
कार्यकर्म में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे और अंबेडकर पीठ के चैयरमेन श्री मदनगोपाल मेघवाल भी पधारे ओर पदयात्रा में साथ रहे।
कार्यक्रम का संचालन लखासर सरपंच प्रतिनिधि श्री गोवर्धन खिलेरी ने किया।
इस दौरान पार्षद हीराराम जाट,मनोज पारख, मनोज सुथार, एडवोकेट गोपीराम जानू, मानानाथ सिद्ध, उदरासर सरपंच किशन गोदारा, जिला परिषद सदस्य टेमाराम मेघवाल, हरिराम गोदारा, राजेश मण्डा, सीताराम बाना, सन्दीप धनखड़, नोरंग चाहर सरपंच व संरपच प्रतिनिधि किशन गोदारा , गोवर्धन खिलैरी, राकेश नायक, रामचंद्र चोटिया, मुखराम नेण,खिंयाराम गोदारा, लक्ष्मण जाखङ, रामेश्वर गोदारा, हरीराम जाखङ,ओमजी बाना, हेतराम, श्रीराम गुरूवा राजेडु, सरजीत जाखङ, ज्ञानाराम, आईदान गोदारा कल्यासर नया, हेमाराम बाडेला, केशराराम लिखमीसर व मालाराम प्रजापत, राधेश्याम लिखमादेसर, महीराम विशनोई रामकरण गोदारा, डालूराम मेघवाल, हेमाराम खिलेरी पूर्व सरपंच पेमाराम गोदारा, राधाकिशनजी सूथार, मेघराज कोटा सर,राजुरामजी सारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नौरंग जी चाहर, रेंवतजी कूलङीया, सहीराम जी लोडेरा, मुलाराम नायक तथा, मनोज पारख, मनोज सुथार, राजेश मंडा , सन्दीप धनखड़, मनोज ज्याणी, हड़मान हुड्डा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बिग्गा, प्रेमजी भादु सेरूणा, नेतादास देरासर राधा किशन सुथार दूलचासर, हरीराम जिला परिषद सदस्य सहीत पूनरासर के गणमान्य नागरिक भंवरलाल जी हूड्डा, चैनाराम ज्याणी, जिवणराम जी पंडित, नौरंग नाथजी, नेमाराम मेघवाल, शिवनाथ, बिरमनाथ, मोडाराम मेघवाल, रामेश्वर सूथार, मनफुल नाथ,जालूराम ज्याणी, भंवरलाल नायक, मूलाराम सिंवर, रामप्रताप गोदारा ,गोधुराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights