Nature Nature

29 की शाम होगा करवाचौथ महोत्सव 2023, महिलाएं करेंगी कैटवॉक, मिस मूमल गरिमा विजय होंगी साथ

Nature

29 की शाम होगा करवाचौथ महोत्सव 2023, महिलाएं करेंगी कैटवॉक, मिस मूमल गरिमा विजय होंगी साथ

समाचार-गढ़, 26 अक्टूबर, बीकानेर। इस बार का करवाचौथ बीकानेर को बेहतरीन अनुभव व यादें देकर जाएगा‌। वजह, बीकानेर में 29 अक्टूबर की शाम आयोजित होने जा रहा करवाचौथ महोत्सव 2023 है। पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक व मैट्रिक्स-स्कूल ऑफ आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बीकानेरी महिलाएं परंपरागत परिधानों में कैटवॉक करेंगी।
मैट्रिक्स के डायरेक्टर शशिराज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम रानी बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में 29 अक्टूबर की शाम को आयोजित होगा। मिस मूमल 2023 व सांस्कृतिक आइकन गरिमा विजय इस महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर हैं। महोत्सव में ‘करवाचौथ क्वीन 2023’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 18 से 80 हर उम्र की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। प्रतियोगिता बिल्कुल निशुल्क रखी गई है।
डॉ पुष्पा शर्मा ने बताया कि इस दौरान करवाचौथ क्वीन के अलावा हेयर क्वीन, नेल क्वीन व ड्रेस क्वीन भी चुनीं जाएगी। ये चुनाव आयोजक अपनी सूझ बूझ से करवाचौथ क्वीन के प्रतिभागियों अथवा दर्शकों में से ही करेंगे। इसके अतिरिक्त ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल गरिमा विजय एक कल्चरल गेम सेशन भी करेंगी। विजेताओं को पुरस्कारों के अलावा उपहार भी दिए जाएंगे। महोत्सव की परिकल्पना को साकार करने में रिद्धि सिद्धि भवन, सरस्वती साड़ीज आउटलेट, युवा नेता तोलाराम सियाग आदि का सहयोग रहेगा। करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता में निशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए तुरंत मैट्रिक्स के डायरेक्टर शशिराज गोयल को 8233110517 अथवा डॉ पुष्पा को 8302258020 पर अपना नाम, पति का नाम, उम्र, पूरा पता लिखकर वाट्सएप मैसेज कर दीजिए। प्रतिभागी महिलाओं को कैटवॉक की निशुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग सुदर्शना नगर, नागणेची माता मंदिर के पास, पवनपुरी स्थित मैट्रिक्स-स्कूल ऑफ आर्ट में दी जाएगी।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights