Nature Nature

केदारनाथ हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह की दर्दनाक मौत, चारधाम हेली सेवा पर लगी रोक

Nature

केदारनाथ हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह की दर्दनाक मौत, चारधाम हेली सेवा पर लगी रोक
समाचार गढ़, 15 जून 2025। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी की ओर जा रहा एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जयपुर निवासी और भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं, जो इस हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे।

राजवीर सिंह ने सेना में 14 वर्षों तक सेवा देने के बाद कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद वे आर्यन एविएशन कंपनी से बतौर पायलट जुड़े। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान को दो घंटे पहले इस दुखद खबर की सूचना दी गई। दुख की बात यह भी है कि महज चार महीने पहले ही राजवीर की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधाम में हेली सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) और DGCA ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है। जब तक विस्तृत जांच पूरी नहीं होती, तब तक हेली सेवाएं बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि “जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। SDRF, प्रशासन और अन्य राहत दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।” बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की जांच उच्चस्तरीय समिति द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights