Nature Nature

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

Nature

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह का भी निधन हो गया है।

मंसूरेह दो दिन पहले अमेरिका और इजराइल के हमले में घायल हुई थीं। इसी हमले में खामेनेई मारे गए थे। ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि मंसूरेह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पुराने सहयोगी ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है। दरअसल ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिका को हिंद महासागर में मौजूद अपना मिलिट्री बेस डिएगो गॉर्सिया देने में देर की।

अमेरिका जंग के पहले दिन ही इस बेस से ईरान पर हमला करना चाहता था। लेकिन ब्रिटेन ने 48 घंटे बाद इसकी इजाजत दी और कहा कि अमेरिका को यहां से सिर्फ ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने की परमिशन होगी। इसे लेकर ट्रम्प ने कहा है कि वे ब्रिटिश पीएम से बेहद निराश है।

ईरान ने सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कुवैत में अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हो गए है। जेट हवा में गोल-गोल घूमने के थोड़ी देर बाद जमीन से टकरा गए। हालांकि, इसमें किसी मौत की नहीं हुई है।

दूसरी ओर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

वहीं कुवैत ने सोमवार को गलती से 3 अमेरिकी फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया। हादसे में सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    समाचार-गढ़ 29 जुलाई 2026। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शानदार रिकवरी दर्ज की। आईटी, बैंकिंग, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में मजबूत खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांक अच्छी बढ़त…

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    समाचार-गढ़ 29 जुलाई 2026। पंजाब में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता और कार्यकर्ता सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    IIT कानपुर ने दिखाई मिसाल: वेबसाइट हैक करने वाले छात्र पर FIR नहीं, हुनर पर मिला इंटर्नशिप का मौका

    IIT कानपुर ने दिखाई मिसाल: वेबसाइट हैक करने वाले छात्र पर FIR नहीं, हुनर पर मिला इंटर्नशिप का मौका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights