Nature Nature

दीपावली पर किया लक्ष्मी पूजन, बच्चों ने फोड़े पटाखे, कल होगी गोवर्धन पूजा, चलेगा रामा-श्यामा का दौर, सूर्य ग्रहण पर किया भजन-कीर्तन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर शहर से लेकर देहात तक दीयों से जगमग हो उठे। लोगों ने विधिविधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। मकानों को झालरों से सजाया गया तो दीयों की सुंदरता भी देेखते बन रही थी। बच्चों ने पटाखें, फूलझड़ी छोड़ी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशी मनाई गई। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। त्योहार की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। लोग घरों की साफ-सफाई करने में लगे थे। घर के आसपास भी सफाई कराई गई। धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। तीन दिन बाजारों में रौनक रही। लोगों ने जरूरी सामान खरीदा। बाजार में सुबह से ही भीड़ जुटने शुरू हुई जो कि रात तक चली। लोगों ने पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व प्रसाद की खरीदारी की। शाम को घी, तेल और बाती डालकर दीया जलाया। देवस्थलों पर दीये रखे गए। घरों को अच्छे ढंग से सजाया गया। झालरों की रोशनी में पूरा कस्बा व गांव अलग ही दिख रहे थे। रात होते ही पटाखों की गूंज चारो तरफ सुनाई देने लगी। देर तक लोग पटाखे फोड़ते रहे। गांव से शहर तक रोशनी-रोशनी दिख रही थी।

किया रामा-श्यामा
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा व रामा-श्यामा का दौर रहता है लेकिन सूर्य ग्रहण व सूतक के चलते आज शहर में तो रामा-श्यामा का दौर दिखाई नहीं दिया लेकिन गांवों में रामा-श्यामा के लिए एक-दूसरे के घरों मंे ग्रामीण जाते नजर आये।

कई वर्षो बाद गोवर्धन पूजा का संयोग बना दीपावली के तीसरे दिन
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा व रामा-श्यामा का दौर रहता है लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के चलते कई वर्षो बाद ऐसा संयोग बना है कि गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन नहीं होकर तीसरे दिन होगी। ऐसे में अब कल बुधवार को सुबह गोवर्धन पूजा व रामा-श्यामा का दौर रहेगा।

सूर्य ग्रहण लगते ही मंदिरों में शुरू हुए भजन कीर्तन
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कई वर्षो बाद दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा व रामा-श्यामा न होकर सूर्य ग्रहण का दिन रहा व सुबह 4ः30 बजे ही सूतक लग गया ऐसे में गोवर्धन पूजा करना निषेध माना जाता है। सूर्य ग्रहण दोपहर 4ः27 बजे शुरू हुआ जो कि 5ः55 बजे तक रहा। इस दौरान घरों व मंदिरों में महिलाओं व पुरूषों ने भजन-कीर्तन किया।

समाचार-गढ़। लक्ष्मी पूजन करते हुए दम्पती।
समाचार-गढ़। बच्चों ने खूब फोड़े पटाखे।
समाचार-गढ़। वन्दना जोशी ने बनाई फूलों से रंगोली।
समाचार-गढ़। मां के साथ पटाखें फोड़ता बच्चा।
समाचार-गढ़। मनीषा भोजक ने बनाई रंगोली।
समाचार-गढ़। दीपावली के दिन मैन बाजार में अमित पारीक ने अपनी पान की दुकान को सजाया कुछ इस तरीके से।
समाचार-गढ़। आसमान में चारों तरफ पटाखों की रोशनी ही रोशनी।
समाचार-गढ़। साढ़े चार बजे बाद सूर्य ग्रहण के समय कुछ ऐसा नजर आया सूर्य।
समाचार-गढ़। सूर्य ग्रहण के समय 5.30 बजे कुछ ऐसा नजर आया सूर्य।
फोटो असगर
  • Related Posts

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    समाचार गढ़ 12 मई 2026। राजस्थानी भाषा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और…

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights