Nature Nature

रील नहीं रियल जीवन की सीख: श्री क्षत्रिय युवक संघ के मातृशक्ति प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं ने पाया संस्कार व वीरता का पाठ

Nature

समाचार गढ़, 12 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्री क्षत्रिय युवक संघ का मातृशक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर श्रीडूंगरगढ़ में दिनांक 9 अक्टूबर से शुरू हुआ जिसकी विदाई आज 12 अक्टूबर को हुई शिविर प्रमुखा शायर कंवर अवाय (जैसलमेर) ने अपने विदाई संदेश में बताया कि आपने यहां शिविर में चार दिन प्रातः 4.30 बजे जागरण से दिनचर्या प्रारंभ करके योगासन, व्यायाम, ध्यान,प्रार्थना, बौद्धिक चर्चाओं व विनोद सत्रों के माध्यम से बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बालिकाओं को क्षत्रिय कुल परंपरा, नारी शक्ति का महत्व, नारी शक्ति का उत्थान, वीरोचित्त गुणों की जीवनियों के बारे में बताया गया व चर्चा सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिससे बालिकाएं रील नही रियल यानी वास्तविक जीवन का समझ सकें व वीरता की प्रेरणा ले सकें। शायर कंवर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी बालक की अद्वितीय क्षमताओं के उद्धाटन में उसकी माता का व उनके संस्कारों का सबसे अधिक प्रभाव होता है। ऐसे में आज संस्कृतियों के संक्रमण काल में हमें समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए वीर व संस्कारवान माताओं का निर्माण करना होगा। श्रीक्षत्रिय युवक संघ व पूज्य तनसिंहजी के विचारों से प्रेरित होकर शिविर में यही प्रयास किया गया। इन बालिकाओं ने शिविर में बिना मोबाइल व सोशल मिडिया के स्वयं पर, स्वाध्याय के माध्यम से ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास किया। बालिकाओं को समाज व देश की वर्तमान परिस्थितियों के साथ अपने यश गौरव का समन्व्य करने के बारे में बताया गया। उन्हें क्षात्र धर्म के निर्वहन की प्रेरणा दी गई। शिविर में हमने जो प्रेरणादायक सीखा है उसे व्यवहारिक जीवन में उतारना है। संपूर्ण चार दिवसीय शिविर में मातृशक्ति विभाग प्रमुख जोरावर सिंह भादला का सान्निध्य रहा। विदाई कार्यक्रम में संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर, एडवोकेट भरतसिंहजी,भागीरथ सिंह सेरूणा,मल्लूसिंह,जयसिंह सहित मातृशक्ति भी उपस्थित रही। शिविर व्यवस्था में प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर,गणेश सिंह बीका श्रीडूंगरगढ़,मांगू सिंह जोधासर, ओमपाल सिंह जोधासर,छोटूसिंह गुसाईंसर,करणीसिंह,संदीपसिंह पुंदलसर आदि सहयोगी रहे।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर जुबानी टकराव देखने को मिला।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

आज खुले रहेंगे बैंक, तीन दिन होने वाली बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद फैसला

आज खुले रहेंगे बैंक, तीन दिन होने वाली बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद फैसला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights