Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, लगी आग बड़ा नुकसान होने से बचा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उतरी भारत में बने मौसम तंत्र का असर राजस्थान में दिखाई दे रहा है पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है।सोमवार को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में बूंदाबांदी हुई । सातलेरा गांव में गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी के बीच रोही में कृषि कुओं की विद्युत सप्लाई की उच्च क्षमता लाइन पर तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तार टूट कर जमीन पर गिर गए । जिस समय आकाशीय बिजली गिरी उस वक्त विद्युत आपूर्ति चालू थी तार टूटने से नीचे पड़े कचरे ने आग पकड़ ली । पास में ही कृषि कुए पर रहने वाले शंकर लाल जाखड़ ने स्थानीय जीएसएस पर फोन कर तुरंत विद्युत सप्लाई बंद करवाई जिसके कारण एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया ।कोई बड़ा नुकसान नहीं होने से किसान ने राहत की सांस ली तथा भगवान का शुक्रिया अदा किया । आस पास के किसान कैलाश जाखड़,रामचंद्र मुखराम आदि ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आस पास की ढाणियों में रहने वाले लोग सहम गए । समाचार लिखे जाने तक टूटा तार जमीन पर ही गिरा पड़ा हुआ था।

खेत खलिहानों का काम ठप – मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच हुई बूंदाबांदी से खेती बाड़ी का काम एकबारगी ठप हो गया । किसानों ने बताया कि बूंदाबांदी के चलते फसलें गीली होने के कारण फसल निकलाई का काम बंद हो गया है।ज्यादा बारिश होने पर फसलों के खराब होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता ।मौसम में बदलाव के चलते आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में कोहरा देखने को मिला तथा वातावरण में ठंडक का अहसास भी शुरू हो गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से टूटा कृषि कुओं की विद्युत सप्लाई का टूटा तार ।फोटो कैलाश जाखड़
बिजली के तार टूटने से नीचे पड़े कचरे में आग लग गई थी जो थोड़ी देर में अपने आप बुझ गई ।
  • Related Posts

    जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

    समाचार-गढ़ 20 अगस्त, 2026। जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे पर अपने 75 वर्षीय पिता की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी…

    7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

    समाचार-गढ़ 20 अगस्त, 2026। सात कारोबारी दिनों की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 628 अंक चढ़कर 77,538 पर, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

    जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

    7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

    7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

    ‘कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’—अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान में मचा बवाल

    ‘कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’—अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान में मचा बवाल

    सोने-चांदी में जोरदार उछाल: चांदी ₹9,260 महंगी, सोना ₹1.57 लाख के पार

    सोने-चांदी में जोरदार उछाल: चांदी ₹9,260 महंगी, सोना ₹1.57 लाख के पार

    SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 4 से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा ₹15+GST चार्ज

    SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 4 से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा ₹15+GST चार्ज

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, 5-3 से हराकर टॉप-8 में पहुंचा

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, 5-3 से हराकर टॉप-8 में पहुंचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights