Nature Nature

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

Nature

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के महज दो घंटे बाद ही आरोपी थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए खुद ही हत्या की बात कबूल कर ली। 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे चक 9 DWD गांव से 35 वर्षीय जसवीर कौर का शव बरामद किया गया।

हत्या से पहले जताई थी जान का खतरा, भाई को किया था फोन
मृतका के भाई बलविंद्र सिंह ने बताया कि घटना से एक दिन पहले जसवीर कौर ने फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। उसने कहा था कि आरोपी हरप्रीत सिंह उसके बेटे को उससे अलग कर चुका है और उसे मारने की धमकी दे रहा है। उसने आशंका जताई थी कि वह कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। भाई ने उसे अगले दिन मिलने का भरोसा दिया था, लेकिन उससे पहले ही हत्या की खबर मिल गई। बाद में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

ढाई साल से साथ रह रहे थे, विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, जसवीर कौर अपने पति को छोड़कर पिछले करीब ढाई साल से 8 DWD निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। आरोप है कि गुरुवार को हरप्रीत ने पहले गला दबाया और फिर धारदार हथियार व लाठियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना से पहले वह बच्चे को अपने पिता के पास छोड़कर आया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटना के तथ्य जुटाए जा रहे है।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। राज्य में निजी विद्यालयों द्वारा किताबों, यूनिफॉर्म, जूते-टाई आदि के नाम पर की जा रही मनमानी पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights