Nature Nature

एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के लिए ऋण आवेदन आमंत्रित

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर,11 अक्टूबर। विभिन्न राष्ट्रीय निगमों के तहत जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं दिव्यांगजन वर्ग के गरीबी रेखा अथवा गरीबी रेखा की दुगुनी आय सीमा तक जीवन यापन करने वाले परिवारों के ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए है।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक एल डी पंवार ने बताया कि ऐसे परिवारों के लोगों को विभिन्न व्यवसाय यथा लघु व्यवसाय शहरी या ग्रामीण योजना, महिला समृद्धि योजना, लघु ऋण वित्त योजना, लघु व्यवसाय नई योजना, डेयरी योजना अथवा इलेक्ट्रिक बैटरी चलित रिक्शा योजना, ऑटो रिक्शा योजना, ट्रैक्टर मय ट्रोली, जीप टैक्सी, शिफ्ट डिजायर, एक्सेट आदि कृषि आधारित लघु व्यवसाय योजना आदि व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर 20 त्रैमासिक किस्तों में वापसी योग्य ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में लाभार्थी का उस स्थान अथवा क्षेत्र का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछडा वर्ग का सदस्य होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति 3 लाख रुपए अनुसूचित जनजाति के आवेदक की शहरी क्षेत्र में 1.20 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र में 0.98 लाख रुपए, सफाई कर्मचारियों दिव्यांग के लिए कोई आय सीमा नहीं है।

इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 3 लाख तथा आवेदक पर किसी ऋणदात्री संस्था का ऋण नही होना चाहिए। उन्होने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति मुख्यालाय से पोर्टल बंद होने तक ऑनलाईन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र या स्वयं की एस. एस. ओ. आई.डी के माध्यम से जन आधार से आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए अनुजा निगम कार्यालय के फोन नंबर 0151-2226023 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights