Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल में नवीनीकृत प्रसूति गृह का लोकार्पण

Nature

पीबीएम हॉस्पिटल बड़ा तीर्थ स्थल, सहभागी दानदाता भाग्यशाली – श्रीगोपाल राठी

समाचार गढ़, 10 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ द्वारा 10 सितम्बर मंगलवार को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के नवीनीकृत प्रसूति गृह का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बिहाणी की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ नोरंग महावर अतिरिक्त प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर, विशिष्ट अतिथि डॉ स्वाति फ्लोदिया, भवानी शंकर जोशी उप अधीक्षक पी बी एम, डॉ पारुल प्रकाश, डॉ कमलेश, डॉ गौरीशंकर जोशी , मुख्यवक्ता डॉ पी के सैनी अधीक्षक पी बी एम एवं संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी मंचस्थ रहे । मंचस्थ अतिथियों द्वारा नवीनीकृत प्रसूति गृह का विधिवत लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर डॉ. नोरंग महावर ने समिति द्वारा दिए जा रहे सतत सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि लेबर रूम के नवीनीकरण से यहां आने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी प्रसव प्रक्रिया सुगम होगी। यह कदम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”
संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने दानदाताओं एवं कार्य में सहयोगी लोगो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पी बी एम हॉस्पिटल एक बड़ा तीर्थ स्थल है , इसमें सहयोग करने वाले दानदाता भाग्यशाली है । राठी ने बताया कि संस्था द्वारा माताओं, बहनों एवं शिशुओं की सुविधा के लिए दानदाताओं के सहयोग से लेबर रूम के नवीनीकृत के साथ आधुनिक उपकरण लगाए गए है जिससे बेहतर सुविधा हो। समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि देश के बड़े अस्पतालों में दर्ज पीबीएम लाखों लोगों के आस्था का केन्द्र है। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ. पी के सैनी ने महापुरुष समारोह समिति एवं भामाशाहो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “इस नवीनीकरण से अस्पताल की सेवाओं में सुधार होगा । जनोपयोगी सेवाओं में सुधार हेतु समाज के सभी वर्गो की भागीदारी अपेक्षित है। डॉ. स्वाति फलोदिया ने कहा, “लेबर रूम के नवीनीकरण से न केवल आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं का विस्तार हुआ है बल्कि इससे हमारी टीम को भी प्रेरणा मिली है कि हम और भी समर्पित होकर मरीजों की सेवा करें। संस्था का यह प्रयास प्रसूताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है । संस्था के मंत्री सुशील सेरड़िया ने दानदाताओं एवं उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बजरंगलाल सेवग, मांगीलाल राठी, सत्यदीप सेवग, रामेश्वरनाथ अभयसिहपूरा, बीरबल जाखड़ रिड़ी, नारायण झंवर नापासर, तिलोक चंद गहलोत बीकानेर, निर्मल पुगलिया, प्रेम बुच्चा, ललित बाहेती, जगदीश भामू, आर्किटेक अरुंधति, झूमर गहलोत, अशोक दर्जी, सुरेश भादानी सहित पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights